सड़क निर्माण कार्य को लेकर व्यापारियों ने किया विरोध

Mar 09, 2026 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - सैदपुर में स्थानीय व्यापारियों ने नगर पंचायत द्वारा हरी चौराहा से शाकंभरी तक सीसी रोड निर्माण कार्य का विरोध किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि सड़क तोड़ने से ग्राहक प्रभावित होंगे और शादी-विवाह के सीजन में कठिनाइयाँ आएंगी। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण कार्य 15 मार्च के बाद किया जाए।

सड़क निर्माण कार्य को लेकर व्यापारियों ने किया विरोध

सैदपुर। नगर पंचायत की ओर से नगर के मुख्य बाजार, हरी चौराहा से शाकंभरी तक 89 लाख रुपये से सीसी रोड निर्माण कार्य कराने के प्रयास पर स्थानीय व्यापारियों और संभ्रांतजनें ने शनिवार की रात विरोध जताया। जॉइन मजिस्टर रामेश्वर सुधाकर के निर्देश पर ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर सड़क तोड़ने का काम शुरू किया, तो व्यापारियों ने इसका विरोध किया। व्यापारियों ने बताया कि बाजार पहले भी मंदा था, तब सड़क निर्माण की कोई तैयारी नहीं की गई, जबकि शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क तोड़ी गई, तो न केवल ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होगी, बल्कि 11 मार्च तक बरातें भी नहीं निकल पाएंगी।

इसके चलते व्यापारी और स्थानीय लोग रात करीब 11 बजे तक चौराहे पर जमा रहे और निर्माण कार्य रोकवाकर जेसीबी से तोड़ी गई सड़क को समतल करवा दिया। हालांकि रविवार सुबह नगर पंचायत के चेयरमेन पति सुभाष सोनकर और लिपिक सुरेंद्र सोनकर मौके पर पहुंचे और पुनः सड़क तोड़ने का कार्य शुरू करा दिया। व्यापारियों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य 15 मार्च के बाद, खरमास शुरू होने के बाद ही कराया जाए, ताकि बाजार और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।