10 किलोमीटर दौड़ पूरी करने वाले धावकों का किया स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

खानपुर के हरिहरपुर गांव में गोपी राजभर और विवेक यादव ने 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। युवा समाजसेवी प्रमोद यादव ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की और कहा कि यह गांव के युवाओं के लिए गर्व की बात है।

10 किलोमीटर दौड़ पूरी करने वाले धावकों का किया स्वागत

खानपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर पहुंचे धावक गोपी राजभर और विवेक यादव का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। नसीरपुर से दौड़ शुरू कर हरिहरपुर पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा। इस दौरान दोनों धावकों ने युवा समाजसेवी प्रमोद यादव से मुलाकात भी की। प्रमोद यादव ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि गांव के युवा खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गोपी राजभर और विवेक यादव ने मेहनत, अनुशासन और लगन से युवाओं के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुरेन्द्र यादव, शशिकांत कनौजिया, संतोष यादव, कौशलेंद्र और कन्हैया कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।