अभईपुर से शराब तस्कर गिरफ्तार
Ghazipur News - जमानियां में स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद बोरी में शराब लेकर धुस्का गांव की ओर जा रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और 45 पाउच...

जमानियां। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को अभईपुर चौकी क्षेत्र में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक राम कुमार दुबे को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद बोरी में देशी शराब लेकर धुस्का गांव की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धुस्का गांव के पास कर्मनाशा नदी घाट की ओर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति का इंतजार किया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति सफेद बोरी कंधे पर लादे आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर भागने लगा। दौड़ाकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अपना नाम दीपक कुमार निवासी ग्राम लबेदहा, थाना रामगढ़, जनपद कैमूर, बिहार बताया। तलाशी में उसके पास से 45 पाउच देशी शराब बरामद हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।