ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरअमृत महोत्सव के तहत विधिक सहायता शिविर

अमृत महोत्सव के तहत विधिक सहायता शिविर

विधिक सेवा प्राधिकरण ने गुरुवार को शहर के छावनी लाइन में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान अन्तर्गत विधिक सहायता जागरूकता शिविर लगाया गया। जिला विधिक...

अमृत महोत्सव के तहत विधिक सहायता शिविर
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरThu, 21 Oct 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजीपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण ने गुरुवार को शहर के छावनी लाइन में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान अन्तर्गत विधिक सहायता जागरूकता शिविर लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे ने प्रतिभाग किया। डोर टू डोर कैम्पेन व जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति व्यापक जागरूक किया गया। डोर टू डोर कैम्पेन तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम तहसील विधिक सेवा समिति सैदपुर अन्तर्गत कंचन मौर्या पीएलवी, सैदपुर रणजीत कुशवाहा, पीएलवी चंदन यादव पीएलवी सैदपुर ने जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। पराविधिक स्वयं सेवकों की ओर से पम्फलेट व लिफलेट्स, हैण्डबिल वितरीत किया गया। डोर टू डोर नालसा मोबाइल ऐप योजना व सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं बताई। इस मौके पर पवन कुमार पाण्डेय ग्राम सचिव, लालमुनी देवी ग्राम प्रधान, गोपाल सिंह कुशवाहा क्षेत्र पंचायत, महेश सिंह कुशवाहा क्षेत्र पंचायत, ओमप्रकाश यादव सहायक विकास अधिकारी, अनिल राय खण्ड विकास अधिकारी, आर्यन सिंह रोजगार सेवक आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें