Ghazipur News: मुट्ठी भर सुकून' कथा संग्रह का हुआ लोकार्पण

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: गाज़ीपुर के दिलदारनगर में कथाकार आनंद कुशवाहा की 11वीं कृति 'मुट्ठी भर सुकून' कथा संग्रह का लोकार्पण हुआ। इस दौरान उन्हें 'हिंदी श्री साहित्य सम्मान' से भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कुशवाहा की कहानियों की विविधता और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई प्रमुख साहित्यिक व्यक्तित्वों ने हिस्सा लिया।

मुट्ठी भर सुकून' कथा संग्रह का हुआ लोकार्पण
मुट्ठी भर सुकून' कथा संग्रह का हुआ लोकार्पण

Ghazipur News: मुट्ठी भर सुकून' कथा संग्रह का हुआ लोकार्पण गाजीपुर (दिलदारनगर)। हिंदी के कथाकार आनंद कुशवाहा की 11वीं कृति 'मुट्ठी भर सुकून' कथा संग्रह का लोकार्पण दिलदारनगर स्थित एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। इस मौके पर हिंदी श्री साहित्यिक संस्थान ने आनंद कुशवाहा को 'हिंदी श्री साहित्य सम्मान' से सम्मानित किया।वरिष्ठ कथाकार अमित आनंद ने कहा कि आनंद कुशवाहा के कथानकों में विविधता है। वे जमीन से जुड़े रचनाकार हैं और उनकी कहानियों से मिट्टी की सोंधी खुशबू आती है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विकास यादव ने कहा कि उनकी कहानियां विवाह, दहेज और सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती हैं।

पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, कवि मिथिलेश गहमरी, हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास सिंह, एमएएच इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य खालिद आमिर तथा रामनगीना कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षीय संबोधन में राजेंद्र सिंह ने कहा कि पहले कहानियां लोगों को सुलाने के लिए सुनाई जाती थीं, जबकि आज समाज को जगाने के लिए लिखी जा रही हैं।कार्यक्रम में डॉ. शंभूनाथ सिंह, दामोदर, दबंग ,सुनील कुमार, शैलेंद्र लाल,.सिंह, श्याम नारायण कुशवाहा, राम सिंह यादव, सुहेल खान, अरुण शुक्ला सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि कुमार प्रवीण ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।