ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरप्रार्थना के साथ अभ्युदय महायज्ञ का शुभारंभ

प्रार्थना के साथ अभ्युदय महायज्ञ का शुभारंभ

प्रार्थना के साथ अभ्युदय महायज्ञ का शुभारंभ

प्रार्थना के साथ अभ्युदय महायज्ञ का शुभारंभ
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरWed, 24 Apr 2019 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

मानव धर्म प्रसार समाज सेवी संस्था श्री गंगा आश्रम बयेपुर देवकली गाजीपुर द्वारा आयोजित 41वें मानवता अभ्युदय महायज्ञ का शुभारंभ सुबह 7 बजे से ईश प्रार्थना के साथ हुआ। तत्पश्चात यज्ञ के अष्टम दिवस का हवन पूजन स्वस्तिवाचन के साथ रामचरितमानस के अष्टम नवान्ह परायण का पाठ किया गया। सायंकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7:00 बजे से ईश प्रार्थना के साथ किया गया। तत्पश्चात गुरु वंदना गुरु अर्चा की गई। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र दास जी ने कहा कि ईश्वर की भज, दान, संतोष, वैराग्य परोपकार आदि ऐसे शस्त्र हैं जिनके द्वारा व्यक्ति सांसारिक शत्रु पर विजय पा सकता है। सांसारिक शत्रु पर बिना विजय पाये जीव का कल्याण नहीं होगा। कार्यक्रम में सदानंद, अवधेश, केदार, माधव कृष्ण, विजय बाबू आदि ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें