केस दर्ज करने की लगाई गुहार
Apr 07, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के ढ़ोढ़ावीर गांव में भूमि विवाद को लेकर ममता चौहान को विपक्षियों ने मार-पीट कर घायल कर दिया। तोड़-फोड़ के दौरान उपला, चारपाई और तख्ता क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ।

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के ढ़ोढ़ावीर गांव में भूमि सम्बन्धी विवाद को लेकर ममता चौहान को विपक्षियों ने मार-पीट कर घायल कर दिया। यही नहीं तोड़-फोड़ करते हुए उपला,चारपाई, तख्ता क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मना करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता ने सोमवार को एसपी डॉ. ईरज राजा के गुहार लगाकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई को निर्देशित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


