ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरगंगा में नहाने उतरा किशोर गंगा में डूबा, मौत

गंगा में नहाने उतरा किशोर गंगा में डूबा, मौत

गंगा में नहाने उतरा किशोर गंगा में डूबा, मौत

गंगा में नहाने उतरा किशोर गंगा में डूबा, मौत
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरThu, 31 Oct 2019 09:56 PM
ऐप पर पढ़ें

कुर्था गांव में गंगा किनारे मां के साथ बेदी बनाने गया किशोर पैर फिसलने से गंगा में डूब गया।बेदी बनाने के दौरान मां पूजा करने लगी और किशोर स्नान करने के लिए गंगा में उतरा था।किनारे पर पानी कम होने के चलते अंदर की ओर चला गया अचानक गहराई में उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। मां ने जब बेटे को गंगा में नहीं देखा तो चीखने चिल्लाने लगी। सूचना पाकर गोरा बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को ढूढने का प्रयास किया। देर शाम मल्लाहों की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद हो सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बेटों की सलामती के लिए रखा जाने वाले चार दिवसीय त्योहार छठ के पहले दिन मां से बेटा छिन गया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आदर्श गांव निवासी रामाशीष साहनी की पत्नी परिता साहनी छठ का व्रत रखी है और गुुरुवार को अपने छोटे पुत्र मारकण्डेय साहनी (12) के साथ कुर्था गांव स्थित गंगा घाट पर गई थी। मां ने वेदी बनाई और पूजा करने लगी। बेटे मारकण्डेय से भी नहाकर पूजा करने को कहा। मारकण्डेय गंगा में नहाने चला गया लेकिन किनारे पर पानी कम होने से अंदर जाकर नहाने लगा। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। मां चीखती चिल्लाती रही लेकिन घाट किनारे उसे बचाने के लिए कोई नहीं था। इसके बाद आसपास जुटे लोगों ने पुलिस को फोन किया। सूचना पाकर गोराबाजार चौकी इंचार्ज अशोक मिश्रा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया। इसके बाद कई घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद करके पंचनामा करवाकर परिजनों को सौप दिया। परिजनो ने गंगा किनारे देर शाम मारकण्डेय का दाह-संस्कार कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें