फुटबॉल लीग में किंग्स इलेवन ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
Ghazipur News - रेवतीपुर प्रीमियर फुटबॉल लीग के चौथे क्वार्टर फाइनल में किंग्स इलेवन ने रेवतीपुर टाइटंस को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें अंतिम समय तक स्कोर 4-4 रहा और किंग्स इलेवन ने पेनाल्टी शूटआउट में जीत हासिल की।

रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित रेवतीपुर प्रीमियर फुटबॉल लीग का चौथा और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। डे-नाइट प्रारूप में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में किंग्स इलेवन ने पेनाल्टी शूटआउट में रेवतीपुर टाइटंस को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार शाम शुरू हुआ यह मुकाबला देर रात तक चला, जिसमें दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच के छठे मिनट में किंग्स इलेवन को पेनाल्टी मिली, जिसे मनन ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद रेवतीपुर टाइटंस ने 11वें मिनट में अजय के गोल से शानदार वापसी करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।
पहले हाफ में 21वें मिनट पर आदित्य ने किंग्स इलेवन को 2-1 से आगे किया, लेकिन 32वें मिनट में राजवीर ने गोल कर मुकाबला फिर बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में भी रोमांच जारी रहा। 46वें मिनट में विवेक ने गोल कर किंग्स इलेवन को बढ़त दिलाई, जबकि 58वें मिनट में अमन ने जवाबी गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया। 65वें मिनट में धर्मेंद्र ने किंग्स इलेवन को फिर आगे किया, लेकिन 78वें मिनट में शुभम ने गोल कर मैच 4-4 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक परिणाम न निकलने पर मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में गया, जहां किंग्स इलेवन ने 3-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। इस अवसर पर धीरज कुमार राय (तकनीकी सहायक प्रबंधक, कृषि), शैलेन्द्र तिवारी, सर्वेश, देवेंद्र, रियाज, जयप्रकाश, रियाजु, बिट्टू, राहुल और सनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका चंद्रभूषण यादव ने निभाई, जबकि जनमेजय चौरसिया की कमेंट्री ने मुकाबले के रोमांच को और भी बढ़ाया। इस अवसर पर धीरज कुमार राय (तकनीकी सहायक प्रबंधक, कृषि), शैलेन्द्र तिवारी, सर्वेश, देवेंद्र, रियाज, जयप्रकाश, रियाजु, बिट्टू, राहुल और सनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका चंद्रभूषण यादव ने निभाई, जबकि जनमेजय चौरसिया की कमेंट्री ने मुकाबले के रोमांच को और भी बढ़ाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


