ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरसमरकैंप में बच्चों ने की मस्ती

समरकैंप में बच्चों ने की मस्ती

जमानियां। सन शाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा में समर कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों में कलात्मक एवं सृजनात्मक कौशल को विकसित करने के साथ-साथ ग्रीष्म...

समरकैंप में बच्चों ने की मस्ती
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरMon, 23 May 2022 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

जमानियां। सन शाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा में समर कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों में कलात्मक एवं सृजनात्मक कौशल को विकसित करने के साथ-साथ ग्रीष्म ऋतु में खान-पान और पहनावे से संबंधित जानकारी दी गई। चित्र में रंग भरने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समर डे' कार्यक्रम का अभिनव प्रयोग एवं दिशा निर्देशन प्राइमरी विंग की प्रमुख पूजा सिंह ने दिया। निर्णायक मण्डल में शिक्षक महेश्वर नाथ सिंह, इन्द्रजीत कुमार, सोहन लाल, व बुद्धन सिंह थे। इस दौरान अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, पूजा सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें