करमपुर में जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत, नाली निर्माण को स्वीकृत 27 लाख

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - खानपुर (गाजीपुर) के करमपुर गांव में जलभराव की समस्या का समाधान शुरू हो गया है। बारिश में सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री ने 27 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिससे सड़क मरम्मत और नालियों का निर्माण होगा।

करमपुर में जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत, नाली निर्माण को स्वीकृत 27 लाख

खानपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के करमपुर गांव में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। करमपुर–बिहारीगंज मार्ग पर नालियों के अभाव में बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाता था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। गंदे पानी से होकर गुजरना मजबूरी बन गया था, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत होती थी। कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके थे, वहीं संक्रामक बीमारियों और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ था। इस गंभीर समस्या को 6 अक्टूबर को हिंदुस्तान समाचार में प्रकाशित खबर ‘करमपुर में जलभराव, संक्रामक रोगों का डर’ के बाद पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान के समक्ष उठाया।

शासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सड़क मरम्मत और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था के लिए 27 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत बजट से सड़क की मरम्मत के साथ नालियों का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर जारी होने के बाद पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। पीडब्ल्यूडी के जेई मनीष शुक्ला ने बताया कि कार्य शीघ्र शुरू होगा, जिससे ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।