ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरबदल रही कश्मीर फिजा, संभावनाएं अपार: मनोज सिन्हा

बदल रही कश्मीर फिजा, संभावनाएं अपार: मनोज सिन्हा

गाजीपुर। वरिष्ठ संवाददाता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर...

बदल रही कश्मीर फिजा, संभावनाएं अपार: मनोज सिन्हा
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरThu, 03 Dec 2020 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

गाजीपुर। वरिष्ठ संवाददाता

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर की फिजा में परिवर्तन होने लगा है। वहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। सरकार की ओर से रोजगार और शिक्षा के अवसर प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही युवाओं के चेहरों पर मुस्कान लौटाने की दिशा में काम हो रहा है। आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

बुधवार को गाजीपुर पहुंचे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा लंका मैदान में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उप राज्यपाल की जिम्मदेारी तब कठिनता का एहसास हुआ था लेकिन हालातों से जूझकर ही परिवर्तन करने की प्रेरणा भी मिली। उन्होंने कहा कि एलजी की जिम्मेदारी के बाद पंचायत चुनाव संपन्न कराना सबसे बड़ा लक्ष्य है। कुछ चरण में पंचायत चुनाव हो गए हैं और छह चरण में बाकी हैं। कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम के बीच जम्मू-कश्मीर की जनता बेहद खुश है।

हर दिन नया प्रयास

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 112 दिन के कार्यकाल में हर दिन नया प्रयास किया और इस दौरान लोगों में नए प्रकार का विश्वास पैदा हुआ है। राज्य के युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। युवा पीढ़ी बेरोजगारी का दंश झेल रही थी, जिसे बदलने की दिशा में कवायद जारी है।

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, एंटीग्रेशन का जिम्मा

मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। यह देश की संसद ने पारित किया है लेकिन भारत के साथ पूरी तरह से इंटीग्रेशन करने का काम मेरे कंधों पर है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के भरोसे से हर कदम परिवर्तन की ओर बढ रहा है। हालांकि यह काम सभी के सहयोग से हो रहा है।

भावुक हो गए मनोज सिन्हा

लंका मैदान में आयोजित स्वागत समारोह में गाजीपुर के वृतांत पर चर्चा करते हुए मनोज सिन्हा भावुक हो गए। डबडबाई आंखों और रुधे गले से जनता से दूरियों पर अफसोस जताया। कहा कि पद की गरिमाएं हैं जो अपनों से कुछ दूरियां हो गई हैं लेकिन यह बहुत दिनों तक नहीं रहेंगी। गाजीपुर का लाल गाजीपुर को कभी कलंकित नहीं होने देगा, जिले का मस्तक नहीं झुकने दूंगा। जनता को सामूहिक रुप से माता वैष्णो के दर्शन तथा अमरनाथ की यात्रा में आने का आग्रह भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें