Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsJanmashtami Festivities Vibrant Preparations in Dildarnagar Market
जन्माष्टमी को लेकर बाजार में चहल-पहल

जन्माष्टमी को लेकर बाजार में चहल-पहल

संक्षेप:

Ghazipur News - दिलदारनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार में चहल-पहल है। पूजा सामग्री, सजावटी सामान और बच्चों के लिए कृष्ण-राधा की वेशभूषा की खरीदारी हो रही है। बाजार सजने लगा है, जिसमें झूले, बांसुरी और...

Aug 15, 2025 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

दिलदारनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर दिलदारनगर बाजार में खूब चहल-पहल देखी जा रही है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में पूजा सामग्री, सजावटी सामान और बच्चों के लिए श्रीकृष्ण-राधा की वेशभूषा की खरीदारी तेजी से हो रही है। दुकानों पर भगवान कृष्ण के लिए आकर्षक झूले, बांसुरी, मोरपंख, मुकुट सहित पूजा-पाठ की सामग्री की खूब बिक्री हो रही है। बाजार पूरी तरह से सज-धज कर जन्माष्टमी के स्वागत के लिए तैयार है। सजावटी सामानों में रंग-बिरंगी झालर, फूलों की लड़ियाँ, गुब्बारे-की भी भारी मांग है। गुलाब की दुकान के संचालक ने बताया कि घरों और मंदिरों को सजाने की परंपरा के कारण इन सामानों की बिक्री बढ़ गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बच्चे व बड़े सभी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर उत्साहित हैं और तैयारियों में जुटे हुए हैं।