रिदा-पोशी समारोह में 16 छात्राएं हुई सम्मानित

Feb 09, 2026 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - दिलदारनगर के उसिया स्थित जामिया राबिया बसरीया मदरसे में रिदा-पोशी समारोह आयोजित किया गया। 16 छात्राओं को उनकी शिक्षा में सफलता के लिए दस्तारबंदी कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने दीनि और आधुनिक शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। कंप्यूटर, सिलाई, कढ़ाई और ग्राफिक्स डिजाइनिंग में प्रशिक्षित छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

रिदा-पोशी समारोह में 16 छात्राएं हुई सम्मानित

दिलदारनगर। उसिया स्थित जामिया राबिया बसरीया लिलबनात मदरसे में रिदा-पोशी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुफ्तिया, आलिमा एवं क़ारिया कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली 16 छात्राओं को दस्तारबंदी कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीनि शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर कंप्यूटर कोर्स पूर्ण करने वाली छात्राओं को डिप्लोमा प्रदान किया गया। साथ ही सिलाई, कढ़ाई और ग्राफिक्स डिजाइनिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं को धार्मिक शिक्षा के साथ तकनीकी व हुनरी शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।