कॉपी-किताब वितरण कर बच्चों को किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

दुल्लहपुर के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में जायसवाल युवा मंच ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम और टॉफी का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। मुख्य अतिथि राजेश मद्धेशिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कॉपी-किताब वितरण कर बच्चों को किया जागरूक

दुल्लहपुर। स्थानीय बाजार स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में जायसवाल युवा मंच की ओर से स्कूली, गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम और टॉफी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। ग्राम प्रधान हरिओम मद्धेशिया ने कहा कि बच्चों की शिक्षा समाज के विकास की नींव है। पूर्व प्राचार्य रामकुंवर यादव ने आयोजन की सराहना की। अंजनी जायसवाल ने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर शिक्षकों और जायसवाल समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निलेश जायसवाल ने किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।