Ghazipur News: हर कार्मिक को दो कोर्स पूरा करना अनिवार्य

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: मिशन कर्मयोगी के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कार्मिकों को न्यूनतम दो कोर्स निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना अनिवार्य किया ग

Ghazipur News: हर कार्मिक को दो कोर्स पूरा करना अनिवार्य

Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। मिशन कर्मयोगी के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कार्मिकों को न्यूनतम दो कोर्स निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना अनिवार्य किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों, कार्यालय सहायकों सहित बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत सभी कार्मिकों को मिशन कर्मयोगी के तहत कम से कम दो कोर्स पूर्ण करने को कहा गया है। बीएसए ने निर्देशित किया है कि जिन कार्मिकों ने अभी तक कोई कोर्स पूरा नहीं किया है अथवा जिनके कोर्स अपूर्ण हैं, वे प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूरा करें।

संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी कार्मिक निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रशिक्षण पूरा कर लें और आवश्यक सूचना समय से उपलब्ध कराई जाए। विभाग ने निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगाजीपुरGhazipur News: हर कार्मिक को दो कोर्स पूरा करना अनिवार्य