आधुनिक तकनीक से जुड़ रहे मदरसे के छात्र
Ghazipur News - गाजीपुर में सामाजिक संस्था 'चौपाल' द्वारा इस्लामिक क्विज के विजेताओं को सम्मानित किया गया। एसकेबीएम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए। मुफ्ती ईनाम ने कहा कि मदरसे के छात्र अब आधुनिक तकनीक से जुड़ रहे हैं, जो एक सराहनीय पहल है।

गाजीपुर, संवाददाता। सामाजिक संस्था ‘चौपाल’ की ओर से आयोजित इस्लामिक क्विज के विजेताओं को सम्मानित किया गया। दिलदारनगर स्थित एसकेबीएम इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं के गले में मेडल और हाथ में प्रमाणपत्र मिला तो उनके चहरे खिल उठे। उसिया के कारी परवेज ने पवित्र कुरआन की तिलावत से कार्यक्रम की शुरूआत की। मुफ्ती ईनाम ने कहा कि अब मदरसे के छात्र भी आधुनिक तकनीक से जुड़ रहे हैं और दीन के साथ-साथ दुनियावी तालीम में भी आगे बढ़ रहे हैं। मौलाना हुसैन अहमद कासमी ने कहा कि मदरसे के बच्चों के लिए इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है, जो सराहनीय पहल है।
अमीना खातून ने कहा कि बच्चों के एक हाथ में कुरआन और दूसरे हाथ में लैपटॉप ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा। संस्था के सचिव अब्दुल मतीन खान ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य हो रहा है। अब तक 95 बच्चों को सहयोग प्रदान किया जा चुका है। अध्यक्ष दिलशाद खान ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अबूबकर उर्फ बेचन, तनवीर खान, मोहम्मद हक्कान खान, जुलकरनैन खान, इमरान खान क्रांति,गौहर खान, मिन्हाज खान,तौहीद मुस्ताक खान, वैश खान, एजाज खान, इरफान खान, तौकीर खान मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


