मोहर्रम का चांद दिखते ही निकला पहला अखाड़ा जुलूस

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

जमानियां (गाजीपुर)। प्रवीण राय मोहर्रम का चांद दिखाई देने के साथ ही इस्लामिक

मोहर्रम का चांद दिखते ही निकला पहला अखाड़ा जुलूस

जमानियां (गाजीपुर)। प्रवीण राय मोहर्रम का चांद दिखाई देने के साथ ही इस्लामिक नववर्ष हिजरी की शुरुआत हुई। मोहर्रम की पहली तारीख की रात बुधवार को इमामबाड़ों से पारंपरिक पहला अलम और अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस से पहले नगर पालिका परिषद जमानियां ने बाजार, इमाम चौक और प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई तथा चुने का छिड़काव कराया। इसके साथ ही गाजीपुर शहर, सादात, जखिनयां, सैदपुर, बारा, असियां, दिलदारनगर, सुहवल, रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद सहित अन्य जगहों पर तैयारी की गई है। उधर, प्रशासन ने हथियारों के प्रदर्शन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों की याद में मजलिस और फातेहा के बाद जुलूस में हिस्सा लिया।

अखाड़े के युवाओं ने पारंपरिक लाठी के साथ विभिन्न करतब प्रस्तुत किए। शाही जामा मस्जिद के सचिव मौलाना तनवीर रजा और हाफिज तौहीद रजा ने बताया कि मोहर्रम की पहली रात अखाड़ा जुलूस निकालने की वर्षों पुरानी परंपरा है। यह जुलूस हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में निकाला जाता है। जुलूस पारंपरिक मार्गों से होकर गुजरा, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।