तीन सदस्यीय टीम विदेशी फंडिंग की करेगी जांच
Ghazipur News - गाजीपुर में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने मदरसों में विदेशी फंडिंग की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है। रिपोर्ट तीन सप्ताह में मांगी गई है। 150 मदरसों की जांच में भवन निर्माण लागत और बैंक लेन-देन की भी पड़ताल की जाएगी। एटीएस और एसआईटी भी जांच में शामिल हैं।

गाजीपुर, संवाददाता। शासन के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एसएन तिवारी ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर मदरसों में विदेशी फंडिंग की जांच करते हुए तीन सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। इससे मदरसा संचालकों में खलबली मच गयी है। अल्पसंख्यक विभाग निदेशालय को रिपोर्ट भेजेगा। गाजीपुर में संचालित 150 मदरसों में विदेशी फंडिंग की तह तक पहुंचने के लिए अब भवन निर्माण लागत और स्रोत की भी तीन सप्ताह के भीतर तीन सदस्यीय कमेटी पड़ताल करते हुए रिपोर्ट तैयार करेगी। अल्प संख्यक अधिकारी के अनुसार विदेशी फंडिंग की जांच एटीएस भी कर रही है। उन्होंने बताया कि एसआईटी जांच भी करायी गयी है।
आलीशान भवनों में संचालित मदरसा आय के पुख्ता स्रोत की जानकारी की जा रही है। उन्होने बताया कि संचालित 150 मदरसा या संस्थाएं के संचालकों का बैंक खातों में लेन-देन का विवरण का भी सत्यापन करते हुए कमेटी रिपोर्ट तैयार करेगी। निदेशालय की ओर से निर्देशित किया गया है कि अगर कहीं किसी तरह की गड़बड़ी दिखती है तो उसके बारे में सूचित किया जाए, ताकि उसकी सघन पड़ताल करवाई जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



