चेकिंग में पकड़े गए 81 बेटिकट यात्री

Apr 08, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को डीडीयू रेल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 81 बिना टिकट यात्रियों से 32 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई से यात्रियों में हड़कंप मच गया, जबकि आरपीएफ और जीआरपी भी मौजूद थे। सभी यात्रियों को बाद में रिहा कर दिया गया।

चेकिंग में पकड़े गए 81 बेटिकट यात्री

दिलदारनगर। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर शाम डीडीयू रेल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों, महिला कोच और पायदान पर सफर कर रहे यात्रियों की जांच हुई। रेलवे अधिनियम के तहत 81 यात्रियों को पकड़कर 32 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। आरपीएफ व जीआरपी भी मौजूद रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।