Ghazipur News: विज्ञान और सोशल साइंस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: सैदपुर के आरजेपी स्कूल में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सोशल साइंस एवं साइंस एग्जीबिशन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जहाँ विद्यार्थियों ने नए विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें अनुसंधान के लिए प्रेरित किया।

Ghazipur News: विज्ञान और सोशल साइंस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित आरजेपी स्कूल में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोशल साइंस एवं साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी और विशिष्ट अतिथि टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रत्युष त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से जुड़े आकर्षक एवं नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने मॉडलों का अवलोकन कर छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर नए प्रयोग और अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक बसंत पांडेय ने अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

सीओ रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। इस मौके पर विशाल पांडेय, प्रधानाध्यापक एसएन केसर, कोऑर्डिनेटर विनीत उपाध्याय, ब्रजेश श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा, सूर्यांश सहित शिक्षक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।