कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष की अपील

Apr 05, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की ब्लॉक कमेटी की बैठक में जिला सचिव जनार्दन राम ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली को चुनौती बताया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष की अपील

मरदह। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की ब्लॉक कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव जनार्दन राम ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां और देश में मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली आम जनता के लिए चुनौती बन रही है। उन्होंने गैस की कालाबाजारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत बताई। राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका यादव ने फंड कलेक्शन अभियान को सफल बनाने और जनसंपर्क मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई, जिसमें 11 अप्रैल को किसान सभा स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और एक मई मजदूर दिवस कार्यक्रम शामिल हैं।

इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।