बंदरों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, जनजीवन प्रभावित

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

खानपुर (गाजीपुर) के सिधौना, रामपुर और अनौनी गांवों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर घरों में घुसकर सामान उठा रहे हैं और लोगों पर झपट्टा मारने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की अपील की है, ताकि सुरक्षा बहाल हो सके।

बंदरों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, जनजीवन प्रभावित

खानपुर (गाजीपुर )। क्षेत्र के सिधौना,रामपुर व अनौनी गांव में इन दिनों बंदरों का बढ़ता उत्पात ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। करीब एक दर्जन छोटे-बड़े बंदरों का झुंड पूरे गांव में घूम-घूमकर आतंक मचा रहा है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। बंदर न केवल घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जा रहे हैं, बल्कि छतों पर लगे डिश एंटीना, बिजली के तार और अन्य जरूरी सामानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार ये बंदर अचानक लोगों पर झपट्टा मारने की कोशिश करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।स्थिति

इतनी गंभीर हो गई है कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। लोग अपने दैनिक कार्य भी भय के साए में करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द वन विभाग की टीम भेजकर बंदरों को पकड़वाया जाए, ताकि गांव में फिर से सुरक्षित और सामान्य माहौल बहाल हो सके।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।