
1865 मरीजों को मिला आरोग्य मेला का लाभ
Ghazipur News - गाजीपुर में मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के कारण सर्दी, जुखाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 1865 मरीजों की सेहत जांच की गई और नि:शुल्क दवाएं दी गईं। 32 चिकित्सकों और 69 पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों का उपचार किया।
गाजीपुर, संवाददाता। मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के कारण सर्दी, जुखाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। रविवार को सीएचसी पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 1865 मरीजों के सेहत की जांच करते हुए चिकित्सकों ने नि:शुल्क दवाएं दिया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में करीब 32 चिकित्सक और 69 पैरामेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी करते हुए मरीजों के सेहत की जांच कर दवाएं दी। इसमें 698 पुरुषों, 581 महिलाओं और 384 बच्चों का निशुल्क उपचार किया। बुखार के 59, चर्म रोग के 123, दमा के 290, मधुमेह रोग के 173, नेत्र रोग के 23, उच्च रक्तचाप के 58 मरीज रहे।
बुखार को लेकर 35 मरीजों की मलेरिया और 14 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट नकारात्मक रही। एसीएमओ डा. मनोज कुमार सहित अन्य ने सीएचसी पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। एसीएमओ ने बताया कि मरीजों के सेहत की जांच कर दवाएं दी गयी। मौसम में हो रहे बदलाव से बचाव के लिए सावधानी बरतने का भी सुझाव दिया गया। उन्होने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतें। तीन दिन में बुखार ठीक नहीं होने पर बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं का सेवन नहीं करें। ------------ 40 मरीजों के सेहत की जांच कर दी गई दवाएं जमानियां। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन प्रभारी चिकित्सक डा. रुद्रकांत सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 40 मरीजों के सेहत की जांच करते हुए दवाएं दी गयी। इसमें वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम और बीपी के मरीज रहे। वहीं पेट दर्द और डायरिया से पीड़ित मरीजों भी पहुंचे थे। डा. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि सुबह शाम पड़ रही ठंड के बीच सतर्क रहने की जरूरत है। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। इस दौरान डा. देवेंद्र कुमार, हीरालाल आदि सहित कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




