ब्लाक परिसर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - फोटो-02ब्लाक परिसर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगारब्लाक परिसर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगारब्लाक परि

ब्लाक परिसर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ

जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक परिसर में सोमवार को प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने फीता काटकर किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित यह कैंटीन जय माता महिला आजीविका एवं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित की जाएगी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि इस पहल से समूह से जुड़ी करीब एक दर्जन महिलाओं को रोजगार मिलेगा और ब्लाक आने वाले ग्रामीणों व फरियादियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विकास खंड अधिकारी अरविंद यादव ने गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कैंटीन संचालिका गुड्डी ने कहा कि यहां स्वच्छ, ताजा और उचित दरों पर भोजन व जलपान उपलब्ध कराया जाएगा।

इस मौके पर वजाहतुल्ला सिद्दीकी, उमेंद्र सिंह, धनंजय मौर्य और लव सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।