हिंदू पीजी कॉलेज में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

हिंदू पीजी कॉलेज में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह और मुख्य अतिथि डॉ. दीनदयाल सिंह ने महाविद्यालय की सुविधाओं की सराहना की। शोधार्थियों ने अपने शोध क्षेत्रों की जानकारी साझा की और गुणवत्तापूर्ण शोध के महत्व पर चर्चा की।

हिंदू पीजी कॉलेज में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का शुभारंभ

हिंदू पीजी कॉलेज में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का शुभारंभ जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का भव्य शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय सभागार में आयोजित परिचयात्मक बैठक के साथ नियमित कक्षाओं की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह के संरक्षण तथा प्रो. अखिलेश शर्मा शास्त्री के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना और मंगल गान से हुई। इस दौरान शोध निर्देशकों और शोधार्थियों ने अपना परिचय देते हुए अपने शोध क्षेत्रों और रुचियों की जानकारी साझा की। प्रो. अनूप कुमार सिंह ने शोध प्रविधि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए प्री-पीएचडी कोर्स वर्क अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्य अतिथि डॉ. दीनदयाल सिंह ने महाविद्यालय की आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां उपलब्ध कंप्यूटर लैब, वाईफाई कैंपस, स्मार्ट क्लास और समृद्ध पुस्तकालय शोधार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और शोध छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।