Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsInauguration Ceremony of Women Empowerment Committee in Gazipur
नारी शक्ति संभाग की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

नारी शक्ति संभाग की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

संक्षेप:

Ghazipur News - गाज़ीपुर में लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की नारी शक्ति संभाग कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि संगीता बलवंत ने पार्क की सफाई की सराहना की। समिति के विभिन्न पदों पर शपथ दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि सोनी सिंह ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोहड़ी पर्व पर पूजा की और पारंपरिक गीत गाए।

Jan 20, 2026 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की नव निर्वाचित नारी शक्ति संभाग कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को देर शाम नगर के शास्त्रीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगीता बलवंत रहीं। उन्होंने कूड़े के ढेर से पार्क को स्वच्छ और खेलने योग्य बनाए जाने की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री के स्वच्छता और जनहित से जुड़े विचारों की सफलता बताया। समारोह में नारी शक्ति संभाग की अध्यक्ष सविता सिंह, उपाध्यक्ष वर्तिका पाण्डेय, सचिव रीता सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ऋचा सिंह, कोषाध्यक्ष अमृता सिंह, मीडिया प्रभारी ऋतु सिंह, सहसचिव नीतू सिंह, परियोजना प्रमुख अलंकृता सिंह, प्रवक्ता शालिनी श्रीवास्तव, चीफ प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अंजू निगम, व्यवस्थापक मंत्री कांती चौरसिया और सांस्कृतिक मंत्री अंजू राय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विशिष्ट अतिथि सोनी सिंह ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डॉ. पल्लवी ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया, जबकि डॉ. बीती सिंह ने अपने अस्पताल में कन्या जन्म पर निःशुल्क सुविधा देने की घोषणा की। स्वतंत्र सिंह ने मुहल्ले के विकास कार्यों की सराहना की। डॉ. डीपी सिंह ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सविता सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। लोहड़ी पर्व के अवसर पर महिलाओं ने अग्नि प्रज्वलित कर पूजन किया और पारंपरिक गीत गाए।