ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरविवाद में अधेड़ को पीटकर किया अधमरा, नहर में फेंका

विवाद में अधेड़ को पीटकर किया अधमरा, नहर में फेंका

जंगीपुर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर नहर के किनारे शौच करने गए 45 वर्षीय अधेड़ रामजन्म यादव को उनके सगे भाइय व भतीजों ने...

विवाद में अधेड़ को पीटकर किया अधमरा, नहर में फेंका
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरSat, 27 Nov 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

मनिहारी। हिन्दुस्तान संवाद

जंगीपुर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर नहर के किनारे शौच करने गए 45 वर्षीय अधेड़ रामजन्म यादव को उनके सगे भाइय व भतीजों ने लाठी-डंडे से पीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद नहर में लेजाकर धारदार हथियार से हमला किया जो उसके आंख के बगल में जाकर लग गया। इसकी चिख पुकार सुनकर खेत में धान की कटाई कर रहे किसानों के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे किसानों के घटना स्थल के तरफ आता देख हमलावर उसे नहर में फेंक कर फरार हो गये। ग्रामीणों ने कुछ दूर तक हमलावरों को दौड़ाया, लेकिन वह फरार हो गए। रामजन्म यादव अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र (मुम्बई) में रहता है। वह अपने पत्नी के साथ एक सप्ताह पहले खेतों की जुताई बुआई एवं अपने भतीजी के शादी करने के लिए गांव आया था। वह अपने बड़े भाई एवं भाभी के मौत के बाद उनके बच्चों का पालन-पोषण रामजन्म ही करता है। रामजन्म के एक बड़े भाई रामा यादव के पुत्र की एक वर्ष पहले सर्प दंश से मौत हो गई थी। तब रामा ने अपने भाई रामजन्म पर भूत-प्रेत कर बेटे को मारने का आरोप लगाया था। तभी से दोनों भाईयों में अनबन शुरु हो गई थी। उसी का बदला लेने के लिए आज वह अपने पुत्रों संग हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधमरा हालत में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अस्पताल ले कर गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें