अवैध मिट्टी खनन में जेसीबी और दो ट्रैक्टर सीज

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

करंडा में सोमवार दोपहर एसडीएम सदर रविश गुप्ता ने अवैध मिट्टी खनन करते हुए जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन खनन के वैध दस्तावेज नहीं मिल सके। एक ट्रैक्टर मौके से भाग निकला, और मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

अवैध मिट्टी खनन में जेसीबी और दो ट्रैक्टर सीज

करंडा। थाना क्षेत्र के आनापुर सड़क किनारे सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम सदर रविश गुप्ता ने जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन करते हुए वाहनों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची खनन विभाग की टीम ने एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया। एसडीएम ने बताया कि वे भूमि विवाद के एक मामले में जा रहे थे, तभी सड़क किनारे मिट्टी खनन होते देख जांच की गई। पूछताछ में खनन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी कि किस अनुमति के तहत खनन किया जा रहा था।

इस दौरान एक ट्रैक्टर मौके से भाग निकला। खनन अधिकारी ईश्वर चंद्र यादव ने बताया कि सीज किए गए वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।