सैदपुर में बिक रही प्रतिबंधित मछली

Mar 09, 2026 12:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर के सैदपुर में 50 मीटर की दूरी पर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बड़े पैमाने पर बेची जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय पुलिस और मत्स्य विभाग कार्रवाई करने में असफल हैं, जबकि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इसे 2000 में ही प्रतिबंधित कर दिया था।

सैदपुर में बिक रही प्रतिबंधित मछली

गाजीपुर (सैदपुर)। सैदपुर कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर ही प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से बेची जा रही है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय पुलिस सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी प्रतिबंधित मछली की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर गंभीर नहीं है। बता दें कि जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के नुकसान सहित अन्य कारणों से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मांगुर मछली को वर्ष 2000 में ही प्रतिबंधित कर दिया था। वर्तमान में मांगुर मछली के पालन व बेचने पर रोक है। लेकिन इसके बाद भी धड़ल्ले मछली बिक रही है।

मत्स्य इंस्पेक्टर आनंद जायसवाल ने बताया कि मांगूर मछली प्रतिबंधित है। यदि यह मछली कोई बेच रहा है तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।