ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरगंगा में मिले दोनों शवों की हुई पहचान

गंगा में मिले दोनों शवों की हुई पहचान

करंडा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर गंगा नदी से मिले महिला और पुरूष के शवों की पहचान हो गई है। दोनों करंडा क्षेत्र के ही रमनथपुर गांव के रहने वाले है। अभी गंगा में डूबे दो बच्चों का शव नहीं...

गंगा में मिले दोनों शवों की हुई पहचान
गाजीपुर। निज संवाददाताSat, 01 Sep 2018 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

करंडा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर गंगा नदी से मिले महिला और पुरूष के शवों की पहचान हो गई है। दोनों करंडा क्षेत्र के ही रमनथपुर गांव के रहने वाले है। अभी गंगा में डूबे दो बच्चों का शव नहीं मिल पाया है।

घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चांए हो रही है। बीते मंगलवार को सैदपुर-चंदौली पुल पर एक लावारिस बैग के साथ ही चार जोड़ी चप्पल मिले थे। पुलिस को आशंका ही नहीं बल्कि पूरा यकीन था कि इन सभी लोगों ने गंगा में छलांग लगाकर सामूहिक तौर पर खुदकुशी की है। चूंकि मामला गम्भीर था। इसलिए सैदपुर पुलिस ने बैग को खंगाला। बैग के अंदर से मिले पत्र पर लिखा हुआ था कि वह करंडा क्षेत्र के रमनथपुर गांव का रहने वाला है और जिसे भी बैग मिले वह उसे करंडा थाने में पहुंचा दे। सैदपुर पुलिस ने बैग और चप्पलों को करंडा थाने में पहुंचा दिया। 

गुरुवार की शाम करंडा के सिकंदरपुर-अमवां गांव के पास गंगा नदी में एक अधेड़ का शव मिला। अभी शव की पहचान भी नहीं हो पाई थी कि अगले दिन यानि शुक्रवार को गंगा नदी से ही एक महिला का शव बरामद हो गया। चूंकि पानी में लम्बे समय तक रहने की वजह से दोनों शव पूरी तरह सड़ गये थे। इसलिए उनकी पहचान करने में काफी दिक्कत हुई। शुक्रवार की देर रात दोनों शवों की पहचान रमाकांत यादव व मनीषा यादव के रूप में हुई। दोनों ही रमनथपुर गांव के ही रहने वाले है। एसओ त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि चार जोड़ी चप्पल मिले थे। जिसमें दो जोड़ी चप्पल बच्चों के है। हो सकता है कि उनका भी शव बरामद हो जाये। शवों की तलाश में गोताखोरों की टीम को लगा दिया गया है। बरामद शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें