ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरखाद लेने समिति पर पहुंचे सैकड़ों किसान, अधूरी आपूर्ति

खाद लेने समिति पर पहुंचे सैकड़ों किसान, अधूरी आपूर्ति

जमानियां। हिन्दुस्तान संवाद यूरिया समेत खाद और कीटनाशक की मारामारी के बीच देहात...

खाद लेने समिति पर पहुंचे सैकड़ों किसान, अधूरी आपूर्ति
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरFri, 28 Jan 2022 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जमानियां। हिन्दुस्तान संवाद

यूरिया समेत खाद और कीटनाशक की मारामारी के बीच देहात में खाद की खेप पहुंची। खाद लेने के लिए सैकड़ों किसान शुक्रवार की सुबह ब्लाक मुख्यालय स्थित साधन सहकारी समिति पर जुटे रहे। यहां 2500 बोरी यूरिया व नैनो लिक्विट यूरिया किसानों में वितरित की गयी। गेंहू की पैदावार के लिए किसान खाद के लिए काफी परेशान थे। इस बीच साधन सहकारी समिति पर यूरिया व खाद के पहुंचते ही किसानों की भीड़ जुट गयी। यहां के सचिव संदीप कुशवाहा ने बताया कि सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराया गया है। इसमें नैनों यूरिया लिक्विट भी दिया गया है। किसानों में खाद लेने के लिये गहमागहमी मची रही। कुछ किसान 10 से 15 बोरी यूरिया खाद की डिमांड करते रहे, लेकिन पहुंचे सभी किसानों को मानक के अनुसार ही दिया गया। इस दौरान आजाद कुशवाहा, वीर बहादुर सिंह कुशवाहा, धर्मेन्द्र पांडेय, पप्पू कुशवाहा आदि किसान उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें