स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक घायल, चालक फरार
Ghazipur News - दिलदारनगर (गाजीपुर) में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर बैठा एक युवक घायल हो गया। स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

दिलदारनगर (गाजीपुर )। थाना क्षेत्र के नाथूपुर फुल्ली पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठा एक युवक घायल हो गया जबकि बाइक चालक को हल्का चोट लगा। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत फरार हो गया, हालांकि मौके से गाड़ी की नंबर प्लेट बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बभनवलिया गांव के पूर्व प्रधान पप्पू यादव अपनी बाइक से 30 वर्षीय कृष्ण यादव (पुत्र बाबूलाल यादव) को साथ लेकर रसूलपुर में आयोजित तिलक भोज से घर लौट रहे थे।
नाथूपुर के पास स्थित फुल्ली पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद जैसे ही वे आगे बढ़े, जमानिया की ओर से दिलदारनगर की तरफ आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक पर पीछे बैठे कृष्ण यादव घायल हो गए। परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना स्थल पर स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट गिरी हुई मिली है।पीड़ित पप्पू यादव ने दिलदारनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


