टक्कर मारने में चालक के खिलाफ केस

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - रेवतीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में शिवाला चौराहे पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्तियों के परिजनों की तहरीर पर स्कॉर्पियो चालक राहुल के खिलाफ हिट एंड रन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 12 अप्रैल को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर मारने में चालक के खिलाफ केस

रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र में ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे स्थित शिवाला चौराहे पर चार दिन पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में घायलों के परिजनों की तहरीर पर स्कॉर्पियो चालक राहुल के खिलाफ हिट एंड रन के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीते 12 अप्रैल को युवराजपुर निवासी विमलेश सिंह उर्फ मंटू अपने चाचा पवन कुमार सिंह को बाइक से ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़वाने जा रहे थे। इसी दौरान जब वे शिवाला चौराहे को पार कर रहे थे, तभी रेवतीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हालांकि, तत्कालीन सतर्कता दिखाते हुए थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने लगभग पांच किलोमीटर तक पीछा कर वाहन को पकड़ लिया था। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि घायलों के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्कॉर्पियो को सीज कर दिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।