बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

सैदपुर में हिंदू जनजागृति समिति ने 'बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत जनजागरण बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति पर चर्चा की गई। 'हर घर योद्धा' अभियान में आत्मरक्षा के लिए मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान का शुभारंभ

सैदपुर। क्षेत्र में हिंदू जनजागृति समिति की ओर से बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत नगर सहित गैबीपुर, पक्का घाट, भितरी और ककरही समेत कई गांवों में जनजागरण बैठकों का आयोजन कर लोगों को सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। बैठकों में महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बढ़ाने और उन्हें भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म के मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया। समिति के राजन केशरी ने बताया कि एक से 7 जून तक ‘हर घर योद्धा’ अभियान चलाया जाएगा।

इसके तहत युवाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे, नानचाकू और मार्शल आर्ट का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक विश्वनाथ कुलकर्णी ने कहा कि जागरूकता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर गोपाल पांडे, मोहित मिश्रा और गुंजन जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।