Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsHindu Conference Organized by RSS in Mishrvaliya Village Promotes Unity and Strength
समाज को सशक्त और संगठित रहने का किया आह्वान

समाज को सशक्त और संगठित रहने का किया आह्वान

संक्षेप:

Ghazipur News - आरएसएस द्वारा मिश्रवलियां गांव में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अभय नारायण तिवारी ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए आदर्श आचरण अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में जातिवाद से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

Dec 30, 2025 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

पतार, हिन्दुस्तान संवाद। आरएसएस की ओर से भांवरकोल खंड के मिश्रवलियां गांव में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जौनपुर विभाग के विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख अभय नारायण तिवारी और विशिष्ट अतिथि खंड विस्तारक संपूर्णानंद उपाध्याय ने किया। अभय नारायण तिवारी ने कहा कि समाज को सशक्त और संगठित बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को भगवान शिव की तरह आदर्श आचरण अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि सामाजिक बुराइयां व्यक्ति के भीतर पनपती हैं तो उसका स्वयं का विनाश होता है और यदि वे समाज में फैलती हैं तो पूरे समाज का पतन तय हो जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति और सुंदरता है, क्योंकि सनातन परंपरा को मानने वाले सभी लोग एक ही सूत्र में बंधे हुए हैं। संपूर्णानंद उपाध्याय ने आरएसएस के सौ वर्षों के गौरवशाली इतिहास और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदू समाज से जातिवाद की संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर राय और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद राय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विमलेश राय, संजू राय, आत्मेश मिश्रा, अनिल राय, जयशंकर राय, रविंद्र नाथ राय, संजय राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह राघवेंद्र राय और आभार व्यक्त राजेश मिश्रा ने किया।