Ghazipur News: 11 हजार वोल्ट लाइन टूटने से पांच गांवों की बिजली 12 घंटे से ठप

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: गाजीपुर में फतेहपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूट गई, जिससे हुसैनाबाद, देहवल, खजूरी, नई बस्ती और उसिया गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। गर्मी में रातभर लोग परेशान रहे, विशेषकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग। स्थानीय प्रधान ने जर्जर तारों के कारण बार-बार होने वाली समस्याओं की ओर श्रेणीबद्ध ध्यान कराया।

Ghazipur News: 11 हजार वोल्ट लाइन टूटने से पांच गांवों की बिजली 12 घंटे से ठप

Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। विद्युत उपकेंद्र के अमौरा फीडर की 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन रविवार रात फतेहपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास टूटकर खेत में गिर गई, जिससे हुसैनाबाद, देहवल, खजूरी, नई बस्ती और उसिया समेत पांच गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब 11 बजे से बाधित आपूर्ति के कारण ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। उसिया के ग्राम प्रधान समस तबरेज खान ने बताया कि जर्जर तारों के कारण आए दिन फॉल्ट और तार टूटने की घटनाएं होती हैं। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने स्थायी समाधान नहीं किया।

अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि हाईटेंशन तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत कार्य के लिए विद्युत कर्मियों को लगाया गया है और कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsGhazipur News: 11 हजार वोल्ट लाइन टूटने से पांच गांवों की बिजली 12 घंटे से ठप