तेज धूप और गर्मी बढ़ने से बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाजीपुरगाजीपुर में रविवार को आयोजित आरोग्य मेला में तेज गर्मी के चलते उल्टी, दस्त और तेज बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार के अनुसार, 12:00 बजे तक 728 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मुफ्त दवाएं दीं और रोगों से बचाव के सुझाव भी दिए, विशेषकर बुजुर्गों को बच्चों का ध्यान रखने की सलाह दी।

गाजीपुर। सीएचसी पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। हर केंद्र तेज धूप व गर्मी बढ़ने से उल्टी, दस्त, तेज बुखार, डायरिया के मरीजों की भीड़ ज्यादा रही। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में उपचार कराने के लिए दोपहर 12:00 बजे तक कुल 728 मरीज पहुंचे थे। इनमें अधिकतर मरीज उल्टी, दस्त, तेज बुखार के मरीज बढ़े है। चिकित्सकों ने मरीजों के सेहत की जांच करते हुए नि:शुल्क दवाएं भी दिया। उन्होंने बताया कि मरीज सहित तीमादारों को बीमारियों से बचाव के लिए भी सुझाव दिया गया। इसमें बुजुर्गों को बच्चों पर विशेष ध्यान रखें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


