
छात्राओं को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया
Ghazipur News - राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और जीवन कौशल के महत्व के बारे में बताया गया। महिला डाक्टर नीलम यादव ने स्वास्थ्य...
जमानियां। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और जीवन कौशल के महत्व के बारे में जागरूक किया। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण और टिप्स भी शामिल थे। महिला डाक्टर नीलम यादव ने छात्राओं को जागरूक करते हुए। कहा कि यह जागरूकता अभियान लगातार स्कूल कॉलेजों में आयोजित एक समर कैंप या स्वास्थ्य जागरूकता और परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उसी एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य टीम लगातार स्कूल कॉलेजों में कैंप आयोजित कर छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए जागरूक किए जा रहे है। जिसमें किशोरावस्था में स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह भी दी जा रही है।

यादव ने बताया कि स्वास्थ्य और जीवन कौशल विकास के अलावा,छात्राओं को योग और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भी शिक्षित और जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर खानपान व अन्य स्वास्थ्य संबंधी बातों के बारे में शिक्षित कराना पहली प्राथमिकता है। महिला डाक्टर अलिना ने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए भी जागरूक होना सभी का कर्तव्य बनता है। खासकर छात्राओं को इसके लिए बढ़चढ़ कर भागीदार बनने की आवश्यक है। उक्त मौके पर राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता जायसवाल, नेहा वर्मा, अंजली झा, कुमारी संगीता, श्रीमती अपराजिता, श्याम सुंदर इसके साथ स्वास्थ्य टीम में सुधाकर पांडेय, महिला डाक्टर नीलम यादव, डाक्टर अलिना, संगीता कुशवाहा आदि विभागीय कर्मी शामिल रहे। फोटो

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




