Ghazipur News: 29 को गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाजीपुरGhazipur News: गाजीपुर में 29 जुलाई को रामजानकी मंदिर चकेरी धाम पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर कीर्तन, भजन, गुरू पूजा और ब्यास गद्दी पूजन का आयोजन होगा। इसके बाद विशाल भण्डारा किया जाएगा, जहाँ श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Ghazipur News: गाजीपुर (देवकली)। क्षेत्र के रामजानकी मंदिर चकेरी धाम पर 29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर त्रिवेणी दास जी महाराज ने दी है। उन्होने बताया निर्धारित तिथि पर कीर्तन, भजन, गुरू पूजा, ब्यास गद्दी पूजन का आयोजन होगा। इसके बाद विशाल भण्डारा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण करके ही जाएंगे। उन्होने श्रद्धालुओं से आयोजित कार्यक्रम में जरूर उपस्थित हो।


