दुकान पर बैठे मुनीब पर की फायरिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - नंदगंज के पहाड़पुर चौराहे पर बुधवार को बाइक सवार दो हमलावरों ने गिट्टी बालू की दुकान पर मुनीब को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

दुकान पर बैठे मुनीब पर की फायरिंग

नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर बुधवार की शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने गिट्टी बालू की दुकान पर मौजूद मुनीब को मारपीट कर घायल कर दिया। तमंचे से फायर कर फरार हो गये। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर माझा थाना क्षेत्र के तराव गांव निवासी शोभनाथ यादव ने तहरीर दिया कि बुधवार की सायं पहाड़पुर चौराहा पर गिट्टी बालू की दुकान पर मौजूद था। वहां अचानक दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की पल्सर गाड़ी से आये और जान से मारने की नीयत से असलहा लहराते हुए हमारे ऊपर फायर करना शुरू कर दिया।

मौके पर रजई पासवान ग्राम तुरना व बृजेश की पत्नी प्रतिमा यादव मौजूद थी। किसी तरह जान बचाकर भागा। इसी बीच दूसरा संदिग्ध मुझसे उलझ गया। मेरे दाहिने हाथ की कलाई में चोट आ गयी। फायरिंग की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग दौड़े तब तक दोनों असलहा से फायर करते हुए बड़हारा तुरना मार्ग की तरफ भाग गये। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।