चीतनाथ घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार संग हुई गंगा आरती
फोटो- 05वैदिक मंत्रोच्चारवैदिक मंत्रोच्चारवैदिक मंत्रोच्चारवैदिक मंत्रोच्चारवैदिक मंत्रोच्चारवैदिक मंत्रोच्चारवैदिक मंत्रोच्चारवैदिक मंत्रोच्चारवैदिक

गाजीपुर, संवाददाता। शहर के चीतनाथ घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार शाम भव्य और संगीतमय गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा समग्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में काशी से आए विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और दीपों की अलौकिक रोशनी के बीच मां गंगा की आरती उतारी। “हर-हर गंगे” के जयघोष से पूरा घाट भक्तिमय माहौल में डूब गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। आयोजक शंकर पाण्डेय ने बताया कि गंगा दशहरा मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार राजा भागीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं।
पर्व के अवसर पर गंगा स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। सुबह ददरी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को गंगा को निर्मल और अविरल बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, गंगा समग्र के संरक्षक विजय नारायण राय और विहिप के विपिन श्रीवास्तव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर घाट की सफाई की। सायंकालीन आरती में सेवा भारती काशी प्रांत के डॉ. राहुल श्रीवास्तव, कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। दीपों से सजे घाट और भक्ति संगीत ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक आभा से भर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


