
दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन कर शुभारंभ
Ghazipur News - सेवराई के सतरामगंज बाजार में आरएस क्लब द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का शुभारंभ वैदिक विधि से हुआ। पूजा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। पंडाल निर्माण पारंपरिक कला और...
सेवराई। सतरामगंज बाजार में आरएस क्लब द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का शुभारंभ सोमवार को वैदिक विधि से भूमि पूजन के साथ हुआ। नारियल फोड़कर और मां दुर्गा के जयघोष के साथ पूजा स्थल गूंज उठा। भक्तों की भारी उपस्थिति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। क्लब अध्यक्ष राजू जायसवाल ने बताया कि पंडाल निर्माण कार्य पारंपरिक कला और आधुनिकता के समावेश के साथ हो रहा है। बंगाल से आए कलाकारों द्वारा मूर्ति निर्माण पहले ही पूरा कर लिया गया है। 22 सितंबर से दुर्गा सप्तशती पाठ की शुरुआत होगी, जो नवरात्रि भर चलेगा। सप्तमी को मूर्ति पूजन के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष टीम तैनात रहेगी और प्रशासन से सहयोग भी मांगा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




