दो दिवसीय रंगभरी महोत्सव में निकली झांकी

Mar 02, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

Ghazipur News - सैदपुर में रंगमहल स्थित श्री श्री 1008 बाबा श्यामदास तपोस्थली पर दो दिवसीय रंगभरी महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मां काली की झांकियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था। यह आयोजन बाबा श्याम दास सेवा संघ और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

दो दिवसीय रंगभरी महोत्सव में निकली झांकी

सैदपुर। नगर के रंगमहल स्थित श्री श्री 1008 बाबा श्यामदास तपोस्थली पर आयोजित दो दिवसीय रंगभरी महोत्सव का शनिवार देर रात समापन हो गया। इस दौरान विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। वही मां काली के रौद्र रूप और मशाने की होली वाली झांकियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। बता दे की रंगमंहल परिसर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। जिसके उपलक्ष में श्री श्री 1008 बाबा श्यामदास सेवा संघ द्वारा बीते शुक्रवार को दो दिवसीय रंगभरी महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को लाइटों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

यह आयोजन बाबा श्याम दास सेवा संघ और क्षेत्र के सभी नागरिकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इसमें पीएन सिंह, काजल किन्नर,अजय वर्मा, सत्यनारायण चौहान, गौरव यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।