मानव सेवा ही सच्ची प्रभु भक्ति है
Feb 16, 2026 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - दिलदारनगर के महादेव मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। कथावाचक योगी अनुराग शरण ने कहा कि कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

दिलदारनगर। स्थानीय गांव स्थित महादेव मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार देर शाम हुआ। कथावाचक योगी अनुराग शरण ने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है और मानव सेवा ही सच्ची प्रभु भक्ति है। कथा से पूर्व मंदिर परिसर में नंदी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया। समापन अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




