ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरईशानेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

ईशानेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

ईशानेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

ईशानेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरTue, 04 Aug 2020 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

बरहपुर स्थित ईशानेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहे रुद्राभिषेक के बाद 31 जजमानों ने हवन पूजन कर देश व पूरे विश्व में फैली कोरोना महामारी से बचाने के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की। हवन की समाप्ति के उपरांत सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विशाल भंडारा भी कराया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। हवन पूजन आचार्य महेश चौबे पं. भगवती पाण्डेय, पं. कृष्ण कुमार मिश्र ने सपन्न कराया। हवन के लिए कुल सात कुंड बनाये गये थे। जिसपर 31 जजमानों ने हवन पूजन कर भोलेनाथ से कोरोना के संकट काल से देश के लोगों को बचाने की प्रार्थना की। आचार्य महेश चौबे ने बताया कि श्रावण मास में शिव का रुद्राभिषेक अत्यंत फलदायी है। रुद्राभिषेक के बाद भण्डारा करने से यजमान पुण्य का भागी बनता है और उसकी समस्त मनोकामनायें पूर्ण होती हैं। हवन करने वालो में शिवप्रसाद सिंह, विपिन कुमार, शेषनाथ दुबे, केदार सिंह, नरोत्तम शर्मा उमाकांत सिंह, मोती, हिमान्शु सिंह, मुन्ना यादव, सुमिरन यादव, मेजर सिंह बुलबुल सिंह, देवाश्रय सिंह, मंदिर के मुख्य पुजारी महेश उपाध्याय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें