नौनिहालों के स्वस्थ सेहत के लिए बनेगा पोषण वाटिका
Ghazipur News - अच्छी खबरनौनिहालों के स्वस्थ सेहत के लिए बनेगा पोषण वाटिकानौनिहालों के स्वस्थ सेहत के लिए बनेगा पोषण वाटिका

गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से कक्षा एक से पांच तक परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे पढ़ रहे नौनिहालों को अब पढ़ाई के साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण वाटिका बनायी जाएगी। जिससे इनको स्वस्थ सेहत मिलेगी। पहले चरण करीब आठ सौ परिषदीय स्कूलों का चयन किया गया है। अब इन विद्यालयों में पोषण वाटिका स्थापित कर हरी सब्जियां उगाई जाएंगी। इन सब्जियों को मध्याह्न भोजन बनाने के उपयोग में लाया जाएगा। इसके लिए 42 लाख रुपए शासन की ओर से आवंटित की गयी है। आदेश के अनुसार, चयनित स्कूलों में अतिरिक्त भूमि पर इन वाटिका की स्थापना होनी है, जिससे मिड डे मील के लिए स्कूल परिसर में ही हरी ताजी सब्जियां उपलब्ध होंगी।
कक्षा चार व पांचवीं कक्षा के बच्चों में पोषण वाटिका के रखरखाव व देखरेख की भावना विकसित की जाएगी। पोषण वाटिका को हरा भरा बनाने के लिए प्रति स्कूल पांच हजार रुपये निर्धारित है। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि चयनित स्कूलों को जल्द ही बजट भेज दी जाएगी। अभी स्कूल प्रबंधन समिति व कृषि विभाग के विशेषज्ञों से सलाह लेकर वाटिका को लगाया जाएगा।स्कूल मुखिया को मिलेगा प्रशिक्षणइस योजना के तहत गांव के स्कूलों में खाली पड़ी जमीन को उपयोग में लाना है। एक बार पोषण वाटिका बनने के बाद विद्यार्थियों को इनकी देखरेख के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में जगह की कमी होने की वजह से यहां पर गमले, मटके, जूट के बोरे में सब्जियां उगाने योजना बनी है। इससे छात्रों को ताजी हरी सब्जियां मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


