आर्चरी प्रतियोगिता में गाजीपुर को मिला प्रथम स्थान

Apr 07, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर ने वाराणसी जोन की 13वीं दो दिवसीय आर्चरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 52 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला वर्ग में भी गाजीपुर ने पहला स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत प्रतियोगिता में गाजीपुर के आरक्षी राजन प्रसाद ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी और अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

आर्चरी प्रतियोगिता में गाजीपुर को मिला प्रथम स्थान

गाजीपुर। पुलिस लाइन में आयोजित वाराणसी जोन की 13वीं दो दिवसीय आर्चरी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने किया। प्रतियोगिता में आजमगढ़, बलिया, भदोही, चन्दौली, सोनभद्र और गाजीपुर की टीमों के कुल 52 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम प्रतियोगिता में जनपद गाजीपुर ने कुल 255 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती अर्जित किया, जबकि भदोही ने 170 अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में गाजीपुर ने 193 अंकों के साथ प्रथम और भदोही ने 124 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 30 मीटर व्यक्तिगत प्रतियोगिता में आरक्षी राजन प्रसाद (गाजीपुर) प्रथम और मुख्य आरक्षी हौसला प्रसाद (बलिया) द्वितीय स्थान पर रहे।

महिला वर्ग मिक्स में महिला आरक्षी आकांक्षा त्रिपाठी ने प्रथम और दीपा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर और ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक गीता राय सहित अन्य अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।