कंपोजिट विद्यालय बड़ागांव को मिला दोहरा खिताब
Ghazipur News - गाजीपुर के कंपोजिट विद्यालय बड़ागांव के बच्चों ने ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में समूहगान और लोकगीत में दोहरा खिताब जीता। लोकगीत में कंपोजिट विद्यालय मजुईं को दूसरा स्थान मिला। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर ने एकांकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
गाजीपुर (सादात)। कंपोजिट विद्यालय बड़ागांव के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में समूहगान और लोकगीत में दोहरा खिताब अपने नाम किया। जबकि लोकगीत में कंपोजिट विद्यालय मजुईं को दूसरा स्थान मिला। वहीं एकांकी में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर को प्रथम और कंपोजिट मजुईं को दूसरा स्थान मिला। जूनियर स्कूल के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानन्द सिंह मुन्ना और विशिष्ट अतिथि सपा नेता डॉ. विजय बहादुर यादव, बीईओ सीताराम यादव ने अव्वल आने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र के साथ ही मेडल, स्मृति चिन्ह और पठन पाठन सामग्री प्रदान किया।

मुख्य अतिथि शिवानन्द सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत का नहीं, बल्कि प्रतिभाग करने का महत्व होता है। कहा कि हारने वाले को जीतने के लिए और विजेता को अपना स्थान बनाए रखने की कोशिश करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. राजेश यादव, संजय कश्यप, डा. रणवीर यादव, सुनील यादव, संजय प्रताप, विवेक यादव, रमेश राय, शैलेंद्र शर्मा, रमाशंकर सिंह, डॉ. सीमा यादव, सावित्री यादव, शालिनी यादव, सुमन चौहान, सुशील चौबे, अच्छेलाल यादव, बांके बिहारी सिंह, श्रीराम विश्वकर्मा, प्रमोद यादव, राजन, रमेश यादव रहे। संचालन डॉ. राजेश यादव और अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से किया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने आभार जताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




