Ghazipur News: गायन में लालबहादुर और यशस्विनी को मिला प्रथम स्थान
Ghazipur News: गाजीपुर में गारुन टॉकीज द्वारा आयोजित हुनरबाज-सीजन 3 का सफल आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, अभिनय, चित्रकला, मेहंदी और काव्य-पाठ में अपनी प्रतिभा दिखाई। समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को पुरस्कृत किया गया।

Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। गारुन टॉकीज की ओर से आयोजित गाजीपुर के हुनरबाज-सीजन 3 का आयोजन प्रतिभा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, अभिनय, चित्रकला, मेहंदी और काव्य-पाठ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत के प्रतिनिधि डॉ. अवधेश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. डीपी सिंह ने किया। समारोह में साहित्य के क्षेत्र में डॉ. विवेकी राय सम्मान लेखक और पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय और सिनेमा के क्षेत्र में स्वर्गीय नजीर हुसैन सम्मान पटकथा लेखक संजय मासूम को प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ शामिल रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पंचायत दिलदारनगर के चेयरमैन अविनाश जायसवाल ‘नेपाली’ ने विजेताओं को सम्मानित किया। अभिनय में प्रिया यादव, काव्य-पाठ में जैदुल हक, नृत्य में गौरांशी अग्रवाल और अंकिता मिश्रा, मेहंदी में रिया, चित्रकला में अदिति मौर्य और अंजलि विश्वकर्मा, गायन में लालबहादुर और यशस्विनी पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थापक संजीव अरुण कुमार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।


